फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाओं के साथ मसूरी में कड़ाके की ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन

नए साल के पहले दिन अचानक मौसम खराब होने से नगर में कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है। सर्द हवाओं के साथ सोमवार को नगर का पारा शून्य के नीचे लुढ़क गया। ठंड बढ़ने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं, साल के पहले दिन मौसम में आए इस परिवर्तन से माल रोड पर पर्यटक भी कम ही नजर आए। सोमवार को अचानक मौसम ने करवट बदली और तेज सर्द हवाएं चलने लगीं। ठंड बढ़ने के कारण अधिकांश नगरवासी घरों के अंदर ही रहे। वहीं पर्यटक भी होटल के कमरों से कम ही बाहर निकले। कड़ाके की सर्दी के कारण नगर पालिका की ओर से जलाए जा रहे अलाव पर लोग आग सेंकते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें