कर्णप्रयाग। जीआईसी सिमली का राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर जूनियर हाईस्कूल सेनू में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान छात्राओं ने गीत, नुक्कड़ नाटक और स्वच्छता अभियान चलाकर कर जन-जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम अधिकारी जीएस पंवार ने छात्रों को एनएसएस की महत्ता और राष्ट्रीय कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस मौके पर ग्राम प्रधान यशवंत कुमार, महिला मंगल दल अध्यक्ष सरोजनी देवी, एमएन कोहली, रणजीत रावत, गजेंद्र चौहान, गोपाल सिंह कंडारी, दर्शन नेगी और मोहन सिंह आदि मौजूद थे।