जोशीमठ। यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी की अस्पताल भवन से गिरने से मौत हो गई। रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे स्टाफ नर्स संजय कुमार (37) निवासी पिथौरागढ़ अस्पताल की छत पर गया था। इसी दौरान अचानक पांव फिसलने से वह छत से नीचे गिर गया और गंभीर चोट लगने उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह का कहना है कि घटना की जांच की जाएगी। ब्यूरो