फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार रात्रि को पुलिस ने चलाया छापेमारी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवाल। नंदकेशरी में अवैध खनन की शिकायत पर पुलिस ने छापेकारी की और अवैध खनन कर रहे एक ट्रक को सीज कर दिया।
पिंडर नदी के किनारे तहसील कार्यालय राड़ीबगड़ से देवाल संगम, बोरागाड़ आदि कई स्थान पर अवैध रूप से रेत-बजरी निकाली जा रही है। यहां नंदकेशरी के पास भी रात में रेत-बजरी का खनन हो रहा है जिसकी सप्लाई देवाल, ग्वालदम, थराली और कुमाऊं में जा रही है। इस पर पुलिस ने शनिवार रात को छापेमारी की और दस बजे नंदकेशरी के पास से बिना अनुुमति रेता-बजरी ले जा रहे ट्रक को पुलिस ने सीज कर दिया। थानाध्यक्ष शशि भूषण जोशी ने बताया कि पिंडर नदी के किनारे कई स्थानों पर अवैध खनन की शिकायतें मिली हैं। इस पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें