फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन बनकर लौटी लापता युवती 19-20-53

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। आठ दिन से जिस युवती को हरिद्वार पुलिस तलाश रही थी वह शनिवार को दुल्हन बनकर हरिद्वार कोतवाली पहुंचे। युवती ने अपने साथ आए युवक का परिचय अपने पति के तौर पर दिया। औपचारिकता पूरी करने के बाद पुलिस ने युवती को पति के साथ ही भेज दिया। क्षेत्र की इंद्राबस्ती की रहने वाली एक युवती आठ दिन पूर्व लापता हो गई थी। परिजन ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस अभी युवती की तलाश में ही जुटी थी कि शनिवार को युवती ही हरिद्वार कोतवाली पहुंची। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह से मुलाकात कर युवती ने जानकारी दी कि वह बालिग है और उसने अंकित निवासी रेलवे कालोनी से शादी कर ली है। बाकायदा अधिवक्ता ने शादी के प्रमाण पत्र भी पुलिस के सामने पेश किए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युगल बालिग है और युवती को पति के साथ ही भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें