देवप्रयाग। स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 की थीम को लेकर छात्र- छात्राओं ने ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर वॉल पेंटिंग की। इसमें जीआईसी देवप्रयाग प्रथम रहा।
शनिवार को ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्षेत्र के चार इंटर कालेज के 20 छात्र- छात्राओं ने स्वच्छ भारत स्वच्छ देवप्रयाग आदि के संदेशों के साथ आकर्षक वॉल पेंटिंग की। छात्र-छात्राओं की ओर से राजमार्ग की दीवारों पर उकेरी कई यह कलाकृति व स्वच्छता का संदेश आकर्षण बने है। वॉल पेटिंग प्रतियोगिता में जीआईसी देवप्रयाग प्रथम, जीआईसी सजवाण कांडा द्वितीय व जीआईसी खरसाड़ी तृतीय रहे। प्रतियोगिता के विजेताओं को तहसीलदार शंकर दास चौरासिया की ओर से पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर तहसीलदार की ओर से जीआईसी महडजाली को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष शुभांगी कोटियाल, अधिशासी अधिकारी बलवीर बिष्ट आदि मौजूद थे।