फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा पीड़ितों को बांटे राहत चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन

मानसून सीजन के दौरान चलचला गांव में आई प्राकृतिक आपदा के पीड़ितों को विधायक गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री राहत कोष से 25-25 हजार रुपये के चेक वितरित किए। विधायक जोशी ने कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन कर आपदा पीड़ितों को राहत दिलाने का काम किया है। साथ ही गांव की पहाड़ी की भूमि की जांच भी कराई जा रही है। शुक्रवार को विधायक गणेश जोशी नेसुवाखोली पहुंचे और चलचला के नौ आपदा पीड़ित परिवारों को राहत राशि वितरित की। जोशी ने कहा कि इसी वर्ष बरसात में चलचला गांव में पहाड़ी दरककर गांव के ऊपर आने लगी थी। खतरा देखते हुए लोग गांव छोड़कर रिश्तेदारों और अन्य स्थानों पर चले गये थे। उन्होेेंने कहा कि पहाड़ी की भूगर्भीय जांच कराई जा रही है। अगर यहां खतरा होगा तो गांव को अन्यत्र स्थानांतरित किया जाएगा। राहत लेने वालों में हुकम सिंह, जगत सिंह, आशा देवी, कुंदर सिंह, चंदन सिंह, दीवान सिंह, बसंती देवी और महेंद्र सिंह हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें