फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भंडारे के साथ संपन्न होगी हिताक्ष भैरव की जात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। विकासखंड खिर्सू के पोखरी गांव में हिताक्ष भैरव की तीन दिवसीय जात शुक्रवार को भंडारे के साथ संपन्न होगी। इस मौके पर जात के दूसरे दिन बहुगुणा बंधुओं के ईस्ट देव देवी नंदा के धर्म भाई हीत का मंडाण आकर्षण का केंद्र रहा। मंडाण में हीत देवता लोहे की छड़ के साथ 32 प्रकार की ताल व 84 कदम के साथ नाचते नजर आए। इस पूजन कार्यक्रम में हीत के अलावा गांव में पूजे जाने वाले देवी अन्नपूर्णा, भुवनेश्वरी, श्मशानी, नागराजा, नरसिंग, करणी देवी आदि की भी पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर ललित मोहन बहुगुणा, महादेव प्रसाद, प्रमोद, सीताराम, उमेश, बालकृष्ण, संजय, कमलेश बहुगुणा, आदि सक्रिय योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें