गोपेश्वर। उत्तराखंड पब्लिक स्कूल के छात्र आदित्य नेगी और छात्रा निधि फरस्वाण का चयन राष्ट्रीय स्तर की टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए हुआ। आदित्य नेगी अंडर 17 टेबल टेनिस में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में 3 से 7 जनवरी तक भाग लेंगे। आदित्य चौथी बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। वहीं निधि अंडर 14 में 8 से 12 जनवरी को विजयपुर कर्नाटक में होने वाली वॉलीबाल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।