श्रीनगर। अलकनंदा कमांडर टैक्सी समिति श्रीनगर के अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र रावत और सचिव पद पर सुरेंद्र नेगी चुनाव जीत गए हैं। दोनों को 97-97 मत मिले।
रविवार देर शाम चुनाव अधिकारी महावीर बहुगुणा, जगमोहन रावत और नत्थी सिंह रावत की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए। चुनाव में 202 के सापेक्ष 186 सदस्यों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र सिंह रावत (97) ने कुशाल सिंह रावत (89) को आठ मतों से पराजित किया। सचिव पद पर भी सुरेंद्र नेगी (97) ने प्रतिद्वंद्वी धीरज रावत (89) को आठ वोट से हराया। उपाध्यक्ष पद पर योगेंद्र चौहान (110) ने भूपेंद्र कठैत (76) को 34 मतों से हराया। सहसचिव पद पर धनवीर सिंह (100) ने जितेंद्र (84) को 16 वोटों से हराया, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र रावत 10 वोट से चुनाव जीते। वीरेंद्र को 98 और उनके प्रतिद्वंद्वी रामरतन सिंह को 88 वोट मिले।