हरिद्वार। मां की डांट से क्षुब्ध होकर ग्यारहवीं की छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया। घटना सिडकुल क्षेत्र में शनिवार को घटी। क्षेत्र के रहने वाले पेशे से दुकानदार की नाबालिग बेटी को मां ने किसी बात को लेकर डांट दिया। मां की डांट छात्रा को इतनी नागवार गुजरी की उसने जहर खा लिया। छात्रा के उल्टी करने पर परिजन को इसका पता चला। आनन फानन में छात्रा को मेट्रो अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ घंटों बाद उसने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मां के डांट पर छात्रा ने आत्महत्या की है।