ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी।
अंबेडकर चौक पर बृहस्पतिवार को टीवी धारावाहिक बेपनाह का एक रोमांटिक दृश्य फिल्माया गया। दृश्य की शूटिंग देखने को लोगों की भीड़ जुटी रही।
कई दिनों से टीवी धारावाहिक बेपनाह की मसूरी की वादियों में शूटिंग चल रही है। बृहस्पतिवार को अंबेडकर चौक पर धारावाहिक का प्रसिद्ध टीवी कलाकार जेनिफर विंगेट और हर्षद चोपड़ा के बीच प्रेम प्रसंग और हंसी मजाक का दृश्य फिल्माया गया। टीवी कलाकारों के साथ सेल्फी लेने को लोग खासे उत्साहित दिखे। लाइन प्रोड्यूसर पंकज शर्मा ने बताया कि शूटिंग 23 दिसंबर तक चलेगी।