हरिद्वार। केंद्रीय राज्य मंत्री जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय डॉ. सत्यपाल सिंह मंगलवार को सुबह साढ़े 11 बजे हरिद्वार स्थित ऋषिकुल ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत आई एंड डीएसटीपी एवं स्नान व शमशान घाटों के निर्माण कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी देते हुए निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई पेयजल निगम के परियोजना प्रबंधक आरके जैन ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा की जाएगी। दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरे को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां तेज कर दी गई है। देर रात तक पुलिस प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।