देवप्रयाग। वॉइस आफ गढ़वाल प्रतियोगिता के लिए हुए ऑडिशन के संयोजक गणेश भट्ट ने बताया कि नौ प्रतिभागियों का चयन सेमीफाइनल के लिए हुआ है। उन्होंने बताया कि सेमीफाइनल में पहले और दूसरे राउंड से 21 प्रतिभागियों को चुना गया। इन प्रतिभागियों में से 10 प्रतिभागियों का चयन किया जाना है। ये 10 प्रतिभागी 20 दिसंबर को होने वाले शहीदी मेला चौरास में प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड सिने अवार्ड से सम्मानित रंगकर्मी विमल बहुगुणा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम उत्तराखंड की संस्कृति को बचाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। मुख्य निर्णयक डा. वीरेंद्र बर्तवाल ने प्रतिभागियों को गढ़वाली बोली के महत्व की जानकारी दी। इस अवसर पर संजय सजवाण, क्षेत्र पंचायत सदस्य रंजू रावत, संदीप रावत, राकेश देवराज, रोहित, तुषार जाटव, भरत रणकोटी आदि मौजूद थे।