पीपलकोटी। बंड संगठन की ओर से बंड विकास मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शनिवार को संगठन ने हनुमान की पूजा के साथ ध्वज स्थापना की। संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती ने बताया कि 20 दिसंबर से सेमलडाला खेल मैदान में होने वाले मेले का शुभारंभ वित्त मंत्री प्रकाश पंत करेंगे। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए ग्रामीणों से सहयोग का आह्वान किया। इस मौके पर आयोजन समिति के संरक्षक रमेश लाल बंडवाल, हरिदर्शन रावत, विजय मलासी, देवेंद्र नेगी, बिहारी बनवाल, अयोध्या प्रसाद हटवाल, विवेक शाह, लीला देवी, गुलाब सिंह और किशन सिंह पुंडीर आदि मौजूद थे।