फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीओ से मिले हरिपूरकलां के शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
बीईओ ने किया राइंका हरिपुरकलां का निरीक्षण
विज्ञापन

-- दस माह से वेतन नही मिलने की समस्या से अवगत कराया

अमर उजाला ब्यूरो
रायवाला। हरिपुरकलां इंटर कॉलेज में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें शिक्षकों ने दस माह से वेतन नहीं मिलने की समस्या बताई। जिस पर बीईओ ने जल्द समस्या का निस्तारण करने का भरासा दिया। शुक्रवार को स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि राजकीय इंटर कॉलेज हरिपुरकलां का खंड शिक्षा अधिकारी एमएल प्रसाद ने जायजा लिया। बताया कि कॉलेज प्रांतीयकरण के बाद से विज्ञान विषय के शिक्षक नहीं होने से लगातार मिल रही शिकायत पर विभाग की ओर से राइंका रायवाला से सप्ताह में तीन दिन शिक्षकों को व्यवस्था पर भेजा गया। उन्होंने कॉलेज के एलटी शिक्षकों सहित अन्य कर्मियों के दस माह से वेतन नहीं मिलने की समस्या को गंभीरता से लेते उच्चाधिकारियों से इससे अवगत कराकर निराकरण की बात कही। मौके पर प्रधानाचार्य अजय शेखर बहुगुणा, राजेश कुमार, विनोद कुमार, स्मिता शैली, मिनाक्षी अमोली, शालिनी ढौड़ियाल, नीलम मिश्रा, रीता गुररानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें