फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर से कांपा पछवादून, कोहरे की चादर ओड़ निकला दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

विकासनगर। सुबह कोहरा और शाम को शीत लहर ने ठिठुरन बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को कोहरा छाया रहा। दिनभर चली ठंडी हवा से लोगों की कंपकंपी छूट गई।
शाम ढलते ही लोगों ने अपने आप को घरों में सुरक्षित कर लिया। जगह-जगह लोग अलाव और हीटर तापते नजर आए। चकराता का न्यूनतम पारा शून्य डिग्री पर जा पहुंचा जबकि विकासनगर का न्यूनतम तापमान छह डिग्री रहा। सुबह कोहरे में विजीबिलिटी 30 से 40 मीटर के बीच रही। वाहनों चालकों को हैडलाइट जलाकर आगे बढ़ना पड़ा। छात्रों को भी आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब नौ बजे धूप निकलने के बाद कोहरा छट सका। चकराता बाजार में दिनभर लोग दुकानों में अलाव और हीटर पर तापते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें