फोटो
स्वामी चिदानंद ‘ग्लोबल पीस पुरस्कार’ से सम्मानित
ऋषिकेश। ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ ह्यूमन राइट्स लिबर्टीज एंड सोशल जस्टिस (एआईएचएलएस) का सातवां अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार पुरस्कार समारोह दिल्ली में आयोजित हुआ। इसमें परमार्थ आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि को मानवता और शांति की स्थापना के लिए किए जा रहे प्रयासों को लेकर ग्लोबल पीस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान स्वामी चिदानंद मुनि ने एआईएचएलएस के प्रमुख राजू एंथनी को रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया। इस अवसर पर अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक डॉ. लोकेश मुनि, अखिल भारतीय इमाम संगठन के प्रमुख डॉ. उमर अहमद इलियासी, भीखु संघसेना, ब्रह्मकुमारी दीदी बिन्नी सरीन आदि मौजूद रहे।