कीर्तिनगर। कोतवाली की ओर से सड़क यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया।
शनिवार को पुलिस की ओर से ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के मलेथा में सघन चेकिंग अभियान के तहत प्रेशर हार्न, ओवर लोड आदि यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले 80 वाहनों का चालन कर 20 हजार का अर्थ दंड वसूला गया। जबकि 15 वाहनों के चालान न्यायालय भेजे गए। कोतवाल चंदन सिंह चौहान ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा।अभियान में एसआई इंद्र सिंह गड़िया, दर्शन सिंह रावत, भरत सिंह आदि शामिल थे। ब्यूरो