श्रीनगर (ब्यूरो)। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौरास पुल के समीप शुक्रवार रात शराब की पेटियों से भरा ट्रक सड़क में पलट गया। इस हादसे में वाहन चालक सही सलामत बच गया। प्रभारी कोतवाल महेश रावत ने बताया कि ट्रक में कर्णप्रयाग की दुकान के लिए शराब की खेप जा रही थी। पुलिस को ड्राइवर ने बताया कि मोड़ में विपरीत दिशा से तेजी से बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।