थराली। शहीद भवानी दत्त स्मारक इंटर कालेज चेपड़ों में प्रबंध कार्यकारिणी के चुनावों में देवी प्रसाद जोशी लगातार चौथी बार बने विद्यालय के प्रबंधक बने। जीआईसी जोला के प्रधानाचार्य मालदत पंत और काखड़ा के प्रधानाचार्य बालादत्त कुनियाल की देखरेख में हुए हुए चुनाव में नरेंद्र सिंह अध्यक्ष, महिपाल सिंह उपाध्यक्ष, देवी प्रसाद जोशी प्रबंधक, दर्शन सिंह उप प्रबंधक, पुष्कर सिंह कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए। प्रवक्ता कलावती तिवाड़ी, महेशानंद देवराड़ी, यशवंत राम, राकेश कुमार, पुष्कर सिंह, मोहन जोशी, गंगा सिंह, राकेश जोशी, विमला देवी, मोहन सिंह, गोपाल दत्त और जानकी देवी को सदस्य चुना गया।