फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरव सैनानियों ने मनाया हिल्ली विजय दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गौरव सेनानियों ने वर्ष 1971 में पूर्वी पाकिस्तानी क्षेत्र हिल्ली की विजय पर सेना का गौरव दिवस मनाया। बताते हैं कि पूर्वी पाकिस्तान (बंगला देश) की जनता ने मुज्जीब रहमान के नेतृत्व में अलग बंगला देश की मांग की थी। जिसके बाद वहां गृहयुद्ध भड़क गया था। परिणाम स्वरूप एक करोड़ से अधिक बंगाली शरणार्थी भारत पहुंचे थे। इस युद्ध में भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तानी सेना के 15 आफिसर, 12 जेसीओ, तथा 322 जवानों को युद्ध बंदी बनाया गया था। सेना की इस उपलब्धि की गाथा पर गौरव सेनानियों ने गौरव दिवस मनाया। इस मौके पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया गया। कार्यक्रम में सत्ये सिंह भंडारी, रघुनाथ सिंह, आनंद सिंह, विक्रम सिंह, मातवर सिंह आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें