फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा डंपिंग जोन में फैली गंदगी से परेशान हो रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। नगर पालिका चमोली के कूड़ा डंपिंग जोन से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग पर गैर पुल के समीप पालिका की ओर से कूड़ा डंपिंग जोन बनाया गया है, लेकिन यहां फैली गंदगी से लोगों का जीना दूभर हो गया है। कूड़े पर आग लगाने के बाद निकल रहा धुआं लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। पालिका का यह डंपिंग जोन स्वच्छ भारत अभियान को भी पलीता लगा रहा है। स्थानीय निवासी विनोद, मुकेश, चंद्र सिंह और रघुवीर रावत का कहना है कि कई बार पालिका के अधिकारियों से कूड़ा निस्तारण कार्य आबादी से दूर करने की मांग उठाई गई, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें