गैरसैंण। तहसील क्षेत्र के एक विद्यालय के प्रधानाचार्य को छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक तहसील क्षेत्र के एक विद्यालय के प्रधानाचार्य गजेंद्र बिष्ट के खिलाफ छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए छात्रा के अभिभावकों ने 24 नवंबर को गैरसैंण थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले में पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना अधिकारी उपनिरीक्षक पूजा मेहरा ने पीड़ित छात्रा के न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद सोमवार को आरोपी प्रधानाचार्य को यहां जीएमवीएन चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी प्रधानाचार्य को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।