फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..हिसरियाखाल क्षेत्र में 150 निर्धन छात्रों को प्रवासियों ने बांटी स्वेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। प्रवासी स्व. रामनंद जोशी की स्मृति में विकासखंड देवप्रयाग के राजकीय प्राथमिक विद्यालय हिसरियाखाल, गवाणा, मायादेवी खाल, तत्याकोट, गुरछोली, जखेड़, सौडू, बरसोली, गुजेठा व कोठी गदनी में अध्ययनरत 150 निर्धन छात्रों को स्वेटर वितरित की गई। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चंड़ीगांव पौड़ी के प्रवक्ता डा. नारायण प्रसाद उनियाल के हाथों स्वेटरों का वितरण किया गया। इस मौके पर जीआईसी हिसरियाखाल के प्रधानाचार्य ब्रह्मानंद डोभाल ने स्व. रामानंद जोशी की ओर से की गई समाज सेवा व जन हितों के कार्यों का स्मरण कर उन्हें समाज व गरीबों का शुभचिंतक बताया। ग्राम प्रधान राकेश एवं रामदयाल ने कार्यक्रम में मौजूद स्व. जोशी के पुत्र दिनेश जोशी, पुत्री पुष्पा पांडे व शिवराम सर्राफ तथा जितेंद्र मोहन का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विरेंद्र सिंह बिष्ट, धीरेंद्र बिष्ट, यशपाल राणा, सुनीता तोमर, मधु रतूड़ी, विनिता नैथानी, कंचन रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें