फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य बाजार में आयोजित की सभा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नशा नहीं रोजगार दो, गैरसैंण स्थायी राजधानी हो पद यात्रा अभियान रैली रविवार को कर्णप्रयाग पहुंची। मुख्य बाजार में आयोजित नुक्कड़ सभा में रैली के संयोजक प्रवीण सिंह ने कहा कि उत्तराखंड की नौजवान पीढ़ी रोजगार के अभाव में नशे की गर्त में जा रही है। उन्होंने राज्य सरकार से रोजगार के अधिकार को मौलिक अधिकार बनाने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने की मांग की। उन्होंने कहा कि नशा नहीं रोजगार दो, गैरसैंण स्थायी राजधानी हो अभियान को लेकर सात दिसंबर से विधानसभा के सामने मांगों के निराकरण को लेकर आमरण अनशन किया जाएगा। उन्होंने नगर की जनता से अभियान में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। इस मौके पर महेश चंद्र पांडे, राम किशन तिवारी, आदेश चौहान और अरविंद हटवाल आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें