श्रीनगर। एसएसबी सीटीसी (केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र) श्रीनगर की ओर से स्वच्छता पखवाड़े के तहत बस अड्डा और गंगा दर्शन बैंड में सफाई अभियान चलाया गया। एसएसबी के जवानों ने एकत्रित कूड़े को नष्ट करते हुए झाड़ियों को काटा। शनिवार सुबह केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र के निरीक्षक सतपाल शर्मा के नेतृत्व में 50 जवानों ने सफाई की। इस मौके पर शर्मा ने बताया कि 1 से 15 दिसंबर तक स्वच्छता अभियान चलेगा।