कर्णप्रयाग। जिलासू तहसील के सरमोला, खाल, कुमेड़ा, करछुना, गडुना, सूगी आदि गांवों के ग्रामीणों ने अपनी आराध्य देवी चंडिका की पूजा की। इसके बाद चंडिका की डोली खाल के बसुुकेदार मंदिर पहुंची, जहां ग्रामीणों ने देवी की पूजा कर क्षेत्र की सुख शांति की कामना की। पंडित महादेव खाली ने बताया कि जिलासू की चंडिका देवी गांवों की आराध्य देवी हैं। गांवों के भ्रमण और पूजा के बाद रविवार को यात्रा जिलासू के लिए रवाना होगी। इस दौरान दिलबर चौहान, प्रवीण चौहान, संजीव चौहान, मनवर चौहान और ईश्वर राणा आदि लोग मौजूद थे।