फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीवीपी आठवीं वाहिनी ने संचालित किया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गौचर। स्वच्छता पखवाड़े के तहत आईटीबीपी आठवीं वाहिनी की ओर से नगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वाहिनी के अधिकारियों और जवानों ने लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। वाहिनी के कमांडेंट गिरीश चंद्र पुरोहित के दिशा निर्देशों पर वाहिनी के जवानों ने मेला मैदान से स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया। हाल ही में हुए गौचर मेले के दौरान मेला मैदान में फैली पॉलिथीन और अन्य कचरे की सफाई की गई। वाहिनी के उप सेनानी राजकुमार के नेतृत्व में चलाए गए स्वच्छता अभियान के दौरान जवानों और अधिकारियों ने लोगों से मुलाकात कर पूरे इलाके को साफ सुथरा बनाए रखने की सलाह दी। इस मौके पर उप सेनानी अजय प्रकाश, सहायक सेनानी डा. अनूप नायक और विवेक मलिक सहित कई जवान मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें