गोपेश्वर। विश्व एड्स दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, स्वास्थ्य विभाग और नेहरू युवा केंद्र गोपेश्वर की ओर से जिला अस्पताल परिसर में पोस्टर और भाषण प्रतियोगिता हुई। पोस्टर में पीजी कॉलेज गोपेश्वर की हनी अमीर प्रथम, एसजीआरआर गोपेश्वर की श्वेता पुरोहित ने द्वितीय और पीजी कॉलेज के रोहित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण में एसजीआरआर की नविता नौटियाल ने प्रथम, सुबोध प्रेम विद्या मंदिर गोपेश्वर की खुशी ने द्वितीय और एसजीआरआर की स्मृति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम प्रबंधक दीपक खंडूड़ी ने किया।