फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगाराम सती को सौंपी कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने पोखरी ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष को छोड़कर संपूर्ण कार्यकारिणी को बहाल कर दिया है। आगामी निर्वाचन तक वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगाराम सती को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संघ के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट और महामंत्री भुवन चंद्र डिमरी ने बताया कि बीते वर्ष 25 जुलाई को अनुशासनहीनता के मामले में प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से पोखरी की ब्लॉक कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया था। अब ब्लॉक शाखा का 29 दिसंबर को नव निर्वाचन होना है। लिहाजा तब तक गंगाराम सती को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें