फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ के रावल ने दी शंकराचार्य को श्रद्घांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ के रावल ने दी शंकराचार्य को श्रद्धांजलि
विज्ञापन

ऋषिकेश। श्रीबदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी बुधवार देर शाम बद्रीकाश्रम के शंकराचार्य ब्रह्मलीन स्वामी माधवाश्रम महाराज की समाधि स्थल पर पहुंचे। उन्होंने समाधि स्थल पर ब्रह्मलीन संत को मौन दंडवत श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि भू-वैकुंठ श्रीबदरीनाथ धाम के कपाट बीते 19 नवंबर को शीतकाल के बंद हो गए थे। कपाट बंद होने बाद रावल बुधवार की देरशाम तीर्थनगरी के मायाकुंड स्थित दंडीबाड़ा जनार्दन आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने ज्योतिषपीठ के ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम महाराज का स्मरण किया व उनकी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, आश्रम के प्रबंधक केशव स्वरूप ब्रह्मचारी, आशीष वशिष्ठ, पूर्व सभासद रामकृपाल गौतम, प्रमोद शर्मा, शैलेन्द्र मिश्रा, संदीप शास्त्री, एलपी पुरोहित, संजय शास्त्री, गंगाराम व्यास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें