फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लम्बी कूद प्रतियोगिता में जयदीप और प्रीति ने पाया पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में कालेश्वर में सोेमवार को दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लंबी कूद प्रतियोगिता बालक वर्ग में जयदीप प्रथम, साहिल द्वितीय और सक्षम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में प्रीति ने प्रथम, प्रिया ने द्वितीय और दिव्यांजली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में अभिषेक, निशा व आयुष ने क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर बालक वर्ग दौड़ में आयुष प्रथम, सौरभ द्वितीय व साहिल तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में मोनिका, प्रीति व प्रिया क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। वालीबॉल प्रतियोगिता कालेश्वर बगड़ की टीम ने जीत दर्ज की। इस मौके पर विधायक शांती लाल, ग्राम प्रधान हरीश चौहान, होरी लाल, पंकज कुमार, मनीष कुमार, अतुल कंडेरी, महेंद्र, कैलाश चंद्र, राकेश पुरोहित, जयदीप कुमार, सुरेंद्र कुमार व पान सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें