फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम के राज्यभिषेक के साथ रामलीला संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। श्री रघुनाथ मंदिर में आयोजित रामलीला का भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ समापन हो गया। क्षेत्रवासियों ने राम-जानकी पूजन के साथ सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया। रामलीला सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष गेंदालाल ध्यानी, उत्तम भट्ट, अत्रेश ध्यानी, विनोद बडोला, पूर्ण प्रकाश, विनोद भट्ट, सुबोध डंगवाल ने रामलीला में प्रतिभाग करने वाले कलाकारों को स्मृति चिह्न भेंट किए। इससे पूर्व मंदिर परिसर में पहली बार 25 फीट ऊंचे रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला में राम ( पुरुषोत्तम तिवाड़ी) सीता (सिद्धार्थ संपत) लक्ष्मण (राघव,) रावण (सिपाल सिंह) हनुमान (समीर पंचपुरी) और कोलकाता से आए रवि गिरि महाराज ने गुरु वशिष्ठ की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें