फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस विभाग ने छात्रों की सुरक्षा के लिये शुरु की ड्राप बॉक्स योजना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। पुलिस विभाग की ओर से छात्रों की सुरक्षा को लेकर जिले में ड्राप बॉक्स योजना शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को थाना गोपेश्वर की पुलिस टीम ने पीजी कॉलेज में योजना का शुभारंभ किया। थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि योजना के तहत विद्यालयों में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी रोक लगाने और महिला हिंसा को रोकने के लिए योजना शुरू की गई है। योजना के तहत सभी विद्यालयों में ड्राप बाक्स लगाया जाएगा, जिसमें छात्र-छात्राएं अपनी शिकायतें, सुझाव और सूचनाएं पुलिस तक पहुंच सकेंगे। योजना के तहत सूचना देने वाले का नाम सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। इस मौके प्राचार्य प्रोफेसर केएल मालगुड़ी, छात्र संघ अध्यक्ष सुधीर बिष्ट, डा. अरविंद अवस्थी, डा. मनीष कुकरेती और डा. डीएस नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें