फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सुधार संघर्ष समिति का धरना 15वें दिन भी रहा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। स्वास्थ्य सुधार संघर्ष समिति का चार सूत्री मांगों के निराकरण को लेकर क्रमिक अनशन 15वें दिन भी जारी रहा। चिकित्सकों की नियुक्ति, प्रसूता की मौत का परिवार को मुआवजा देने आदि की मांग को लेकर धरने पर बैठे राजेंद्र सगोई, वीरेंद्र मिंगवाल, संजय रावत, अव्वल सिंह तोपाल, सुनील बिष्ट आदि ने कहा कि समस्याओं का निराकरण नहीं होने तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि जन समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान नहीं होने और उत्पीड़न की कार्रवाई से आक्रोशित आंदोलनकारी अब आमरण अनशन पर विचार कर रहे हैं। धरने को समर्थन देने वालों में जिला पंचायत उपाध्यक्ष लखपत बुटोला, राजेंद्र सिंह रावत, राकेश रावत, पंकज डिमरी, लक्ष्मण रावत, जगदीश रावत, महेश खंडूड़ी, विनोद डिमरी और हरीश सती आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें