चमोली। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत उज्जवल मीडिया कम्युनिकेशन ग्रुप की ओर से नगर मेें नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भ्रूण हत्या रोकने और बेटियों के संरक्षण का संदेश दिया। कलाकारों ने नाटक के जरिए शिक्षित महिला के माध्यम से सामाजिक उन्नयन और पारिवारिक समृद्धि का भी संदेश दिया। इस मौके पर कार्यक्रम की संयोजक रिंपी प्रसाद, संजय गौर, देवसिंह, अन्नू भारती, करन, राधिका, अंकित और राधिका लोहानी आदि मौजूद थे।