कर्णप्रयाग। ब्लाक के धल, कांचुला आदि गांवों में गुलदार का आतंक बना है। ग्राम प्रहरी विनोद सिंह और देव सिंह आदि ने कहा कि तीन दिनों में गुुलदार बाड़ा तोड़कर दो बकरियों को मार चुका है, जबकि पांच से अधिक बकरियों पर हमला कर चुका है। उन्होंने बताया कि गुलदार की धमक से पशुपालक समेत ग्रामीण भयजदा हैं। गांवों के आसपास करीब 5 किमी की परिधि में गुलदार धमक रहा है। ग्रामीणों ने जल्द वन विभाग ने गुलदार से निजात की मांग की।