श्रीनगर। वरिष्ठ रंगकर्मी विमल बहुगुणा यूफा (उत्तराखंड फिल्म एसोसिएशन) सम्मान से नवाजे जाएंगे। यह सम्मान उन्हें 18 नवंबर को ओएनजीसी कम्यूनिटी सेंटर देहरादून में दिया जाएगा। बहुगुणा को यह सम्मान उत्तराखंडी सिनेमा और बहुआयामी संस्कृति में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जा रहा है। बहुगुणा हिंदी फिल्मों सहित कई गढ़वाली फिल्मों में अहम किरदार की भूमिका निभा चुके हैं।