कीर्तिनगर। विकासखंड स्तरीय खेल महाकुंभ के दूसरे दिन जीआईसी किलकिलेश्वर में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।
बृहस्पतिवार को खेल महाकुंभ की 100 मीटर दौड़ में अनिता प्रथम, विद्याबाला द्वितीय, रोशनी तृतीय रही। 200 मीटर दौड़ में अक्षिता प्रथम, रोशनी द्वितीय रही। 100 मीटर बालक वर्ग में सूरज प्रथम, अखिल द्वितीय व सूर्यपाल तृतीय रहे। बालक वर्ग की कबड्डी में नौर औक बालिका वर्ग में क्वीली प्रथम रहे। लंबी कूद में नितिन प्रथम रोहित द्वितीय और मनोज तृतीय रहे। अंडर-14 की 200 मीटर दौड़ में अभिषेक प्रथम, रवि द्वितीय और ऋषभ तृतीय रहे। इसी वर्ग की 800 मीटर में अमन नेगी प्रथम, धीरज रावत द्वितीय और नितिन तृतीय रहे। बालिका वर्ग में मानसी प्रथम, मनीषा द्वितीय और अनिषा तीसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में प्रदीप प्रथम, नितिन द्वितीय और विवेक तृतीय रहे। इसी प्रतियोगिता की बालिका वर्ग में मानसी प्रथम, प्रियंका द्वितीय और नीलम तृतीय रही, जबकि 400 मीटर में मीनाक्षी प्रथम, सुहानी द्वितीय और मनीषा तीसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अमन सिंह प्रथम, मनीष द्वितीय और विकास तृतीय रहे। खो-खो में नौर प्रथम, सेमीसेमला द्वितीय और खोला कड़ाकोट तीसरे स्थान पर रहा।