श्रीनगर। अब जीएसटी को लेकर व्यापारियों के सामने पेश आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए हर शुक्रवार को कार्यशाला आयोजित की जाएगी। डिप्टी कमिश्नर (राज्य कर) विजय कुमार ने बताया कि वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) प्रणाली नई होने से करदाताओं को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं के निराकरण और नवीन पहलुओं की जानकारी के लिए हर शुक्रवार को 11 बजे राज्य कर भवन में कार्यशाला आयोजित की जाएगी। शुक्रवार को राजकीय अवकाश होने की दशा में शनिवार को कार्यशाला आयोजित होगी।