श्रीनगर। नगर क्षेत्र की खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का मंगलवार को पालिकाध्यक्ष विपिन चंद्र मैठानी ने शुभारंभ किया। पहले दिन अंडर 14, 17 व 19 आयु वर्ग की बालक-बालिकाओं की 100 मी. दौड़ स्पर्धा आयोजित की गई, जिसमें अर्जुन चौहान, दिव्या रावत, अवधेश कंडारी, ईशा चौधरी, ऋषभ कुमार व डॉली सेमवाल अव्वल रहे। आदित्य नेगी व अमन, शिवानी महर द्वितीय और विशाल तृतीय स्थान पर रहे। चक्का फेंक प्रतियोगिता में शशांक रावत व पल्लवी पोखरियाल प्रथम, मोहित व अवर्तिका द्वितीय, लंबी कूद में अर्जुन चौहान, अवधेश कंडारी व ईशा चौधरी प्रथम और अमन व शिवानी द्वितीय रहे। गोला फेंक में शशांक रावत व पल्लवी पोखरियाल प्रथम और आदित्य नेगी व अनुष्का बर्त्वाल द्वितीय रहे। इस मौके पर शिव मोहन सिंह रावत, कृपाल पटवाल, गजपाल नेगी, विनय किमोठी, जयकृत भंडारी, रामेश्वर रावत, विवेक कप्रवाण, दलवीर शाह, पूजा नेगी, पूनम व सुनीता आदि मौजूद थे।