गोपेश्वर। आजीविका परियोजना (आत्मा) की ओर से आयोजित गोष्ठी में परियोजना के प्रशिक्षकों ने महिलाओं को कृषि, पशुपालन, गैर कृषि गतिविधियों, ग्रामीण स्वच्छता व विपणन व्यवस्था की जानकारी दी। कहा गया कि परियोजना की ओर से ग्रामीणों के आर्थिक उन्नयन के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनके माध्यम से ग्रामीण स्वरोजगार कर अपनी आर्थिकी को मजबूत कर सकते हैं। इस मौके प्रशिक्षक गंभीर सिंह मनवाल, अंजली नेगी, हुकम रावत, संदीप, समुद्रा देवी, दीपा राणा, संतोषी राणा, सतेश्वरी नेगी व सोबत राणा आदि मौजूद थे।