कर्णप्रयाग/थराली/देवाल। शिक्षण संस्थानों सहित अन्य प्रतिष्ठानों में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। कर्णप्रयाग के सिमली में दिव्यांग स्कूल में जीआईसी सिमली के प्रवक्ता बीएन डिमरी ने दिव्यांग बच्चों को 5000 रुपये की आर्थिक सहायता दी। हिमालयन चिल्ड्रन एकेडमी कर्णप्रयाग, जूनियर हाईस्कूल सिमल्ट आदि स्कूलों में छात्र-छात्राओं के कार्यक्रम आयोजित किए गए। थराली के आंगनबाड़ी केंद्रों पर बाल दिवस को प्रतिभा दिवस के रूप में मनाया गया। कूनी पार्था में आयोजित कार्यक्रम में नए आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन बाल विकास परियोजना अधिकारी निर्मला चौहान ने किया। देवाल के हिमालयन पब्लिक स्कूल और सरस्वती विद्या मंदिर में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नारायणबगड़ के आदर्श विद्यालय हरमनी, आदिबदरी के ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल और गैरसैंण आदि स्थानों पर चाचा नेहरू की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।