थराली। राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में नए प्रधानाचार्य डा. एनएस वनकोटी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। प्राचार्य डा. एनएस वनकोटी ने पदभार ग्रहण किया। महाविद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों और व्यापारियों ने समारोह आयोजित कर उनका भव्य स्वागत किया। प्राचार्य डा. वनकोटी ने कहा कि वे महाविद्यालय तलवाड़ी के शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने और विद्यालय की समस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर पीटीए अध्यक्ष शंकर लाल आर्य, व्यापार संघ अध्यक्ष खिलाप सिंह रावत, पूर्व पीटीए अध्यक्ष गोपाल सिंह फर्स्वाण, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एमएस मेहरा और पुष्कर सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।