श्रीनगर। विकास छात्र संगठन एवं समर्थ कोचिंग संस्थान की ओर से नगर में रविवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई गई। परीक्षा में 350 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा किया। विकास छात्र संगठन के जिला मीडिया प्रभारी मानवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि परीक्षा का मुख्य ध्येय छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराना है। राणा ने बताया कि परीक्षा में प्रथम दस छात्रों को एक वर्ष तक निशुल्क कोचिंग दी जाएगी, जबकि अन्य सभी प्रतिभागियों के लिए सामान्य ज्ञान पर आधारित 15 दिन तक निशुल्क कार्यशाला कराई जाएगी। इस मौके पर संजय पंवार, विपिन पोखरियाल, दिनेश रावत, आनंद गड़िया, संस्थान के नगर अध्यक्ष अनीष रावत, अमन, संगीत कोटियाल, परितोष और पंकज मौजूद थे।