फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार मीटर वॉकरेस में परमजीत ने जीता रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। भोपाल में चल रही राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चमोली जिले के परमजीत सिंह बिष्ट ने उत्तराखंड की ओर से 5000 मीटर वॉकरेस में रजत पदक जीता है। शिक्षक गोपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि परमजीत सिंह ने 21 मिनट 44 सेकेंड में 5000 मीटर रेस पूरी की। परमजीत सिंह तीन नवंबर को भोपाल के लिए रवाना हुआ था। वह जीआईसी बैरांगना में अध्ययनरत है। परमजीत के बेहतर प्रदर्शन पर शिक्षकों और परिजनों ने खुशी जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें