फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी तीर्थ यात्रियों के 60 सदस्यीय दल ने किए भगवान आदिबदरी नाथ के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

आदिबदरी। भगवान आदिबदरी नाथ मंदिर में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। शुक्रवार को जर्मनी, आयरलैंड और इंग्लैंड के 60 तीर्थयात्रियों के दल ने यहां पर पूजा की। आयरलैंड के तीर्थयात्री रोजर स्मिथ ने बताया कि हिंदुओं के देवी देवताओं के प्रति उनकी अपार श्रद्धा है। इसलिए वे हर दिन वेद मंत्रों के साथ दिन की शुरुआत करते हैं। इंग्लैंड के डेविड ने कहा कि उत्तराखंड के धार्मिक स्थल पूरे विश्व में अद्वितीय हैं। इस दौरान विदेशी तीर्थ यात्रियों के दल ने मंदिर प्रांगण में गायत्री मंत्रों का जाप किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष विजएश नवानी और सचिव गैणा सिंह ने बताया कि आदिबदरी में स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम के विश्राम गृह के मरम्मत का कार्य एक वर्ष से चल रहा है, लेकिन यात्राकाल समाप्त होने पर भी काम पूरा न होने से तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें