गोपेश्वर। प्रसार प्रशिक्षण केंद्र घिंघराण में प्रशिक्षु राजस्व उप निरीक्षकों को इन दिनों आपदा प्रबंधन खोज एवं बचाव का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण एक सप्ताह तक चलेगा। प्रशिक्षण आपदा न्यूनीकरण एवं आपदा प्रबंधन केंद्र देहरादून के प्रशिक्षक मस्तान भंडारी, भरत सिंह और दिनेश रावत की ओर से दिया जा रहा है। प्रशिक्षुओं को रॉक क्लाइंबिंग, आपदा के दौरान त्वरित राहत, बचाव कार्य और रेस्क्यू का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षुओं को प्राकृतिक आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी बताया गया।