फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोल की थाप पर पांडवों ने किया अस्त्र-शस्त्रों के साथ नृत्य

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गोपेश्वर। मंडल घाटी के गंगोलगांव में प्राचीन पांडव नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। पांडव नृत्य के आयोजन में शामिल होने के लिए प्रवासी ग्रामीण भी गांव लौट आए हैं। गांव के सामूहिक चौक में आयोजित पांडव नृत्य में प्रत्येक दिन पांडव अपने अस्त्र-शस्त्रों के साथ ढोल की थाप पर अद्भुत नृत्य कर रहे हैं। आयोजन के अध्यक्ष दिलवर सिंह भंडारी ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन सामूहिक रूप से किया जा रहा है। इस मौके पर पांडव लीला के अध्यक्ष दिलवर भंडारी, माहेश्वरी देवी, राखी पुरी, अब्बल सिंह, दुर्गा देवी, भरत सिंह, जय सिंह, त्रिलोक सिंह, भजन सिंह राणा, देवेंद्र बिष्ट, रघुवीर सिंह, कुशाल सिंह, केदार सिंह और गोपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें